हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के पास एक्टिवा पर जा रही महिलाओं से लूट की कोशिश हुई। बचने के प्रयास में महिलाएं सड़क पर गिर गईं। एक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और दो साल की मासूम बच्ची और अन्य महिला घायल हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई। हलवारा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक्टिवा सवार हरबंस कौर, पवनजोत कौर और उनकी दो वर्षीय बेटी को निशाना बनाया। पर्स झपटने के प्रयास में एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
हरबंस कौर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा उनके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी हैं। उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। पवनजोत कौर और उसकी दो वर्षीय बेटी को भी इस घटना में चोटें आई हैं। वारदात के दौरान हरबंस कौर की एक सोने की बाली भी गायब हो गई। उन्हें आशंका है कि बाली लुटेरे ले गए या सड़क पर गिरकर कहीं खो गई, इसका पता नहीं चल पाया है। लुटेरे लोगों को आता देख मौके से फरार हो गए।
हरबंस कौर के पति रामपाल सिंह ने बताया कि परिवार शनिवार को थाना सुधार में शिकायत दर्ज कराएगा। थाना सुधार क्षेत्र में पिछले दो-तीन महीनों में महिलाओं को निशाना बनाकर दर्जनों लूट हुई हैं। राज्यपाल के दौरे के दिन भी एक महिला से लूट हुई। इन वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।