फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर कातिलाना हमला किया, भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी से घर जा रहे युवक पर रास्ते में लूट की नीयत से एक युवक ने तेजधार हथियार से कातिलाना हमला कर दिया। राहगीरों ने आरोपी को काबू कर पीट दिया। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने अटल नगर निवासी दिल निवाज की शिकायत पर कबीर नगर निवासी रोशन के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दिल निवाज की शिकायत के मुताबिक वह और उसका भाई अनवर आलम फैक्टरी से घर जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर पहुंचे तो आरोपी तेजधार हथियार लेकर सामने आ गया। आरोपी ने अनवर की गर्दन पर चाकू रख मोबाइल व पैसे मांगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अनवर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को काबू कर लिया। लोगों ने उसे काफी पीटा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। वहीं अनवर को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें