फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज विभाग की टीम पर हमला

Sun, 05 Jul 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीम पर शनिवार देर रात पेटी माफिया ने रेलवे स्टेशन परिसर में हमला बोल दिया। विभाग की टीम बिना बिल के आ रहे माल को पकड़ने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन



पेटी माफिया के लोगों ने विभाग में तैनात दो पुलिस मुलाजिमों से हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में मोबाइल विंग के इंचार्ज शैलेंदर सिंह की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


एक आरोपी जसवंत सिंह को भी काबू कर लिया है, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित सिपाही प्रीतम दास एवं विपिन कुमार ने कहा कि उनकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम के एंट्री गेट पर थी।
विज्ञापन


इस गेट से होजरी और अन्य उत्पादों से लदे थ्री व्हीलर अंदर आते हैं। रविवार तड़के करीब दो बजे आठ पार्सल से लदा थ्री व्हीलर बिना टैक्स अदा किए अंदर आ रहा था।


उन्होंने थ्री व्हीलर को रोकने का प्रयास किया कि जसवंत और उसके करीब एक दर्जन साथियों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी।


उद्यमियों से अधिक रकम वसूल कर पेटी माफिया बिना बिल का माल रेलवे स्टेशन परिसर तक पहुंचाने का काम करता है। आए दिन रेलवे स्टेशन पर पेटी माफिया और एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों के बीच ऐसी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन



विभाग के अधिकारी बिना बिल और टैक्स चोरी के माल को पकड़ने की कोशिश में रहते हैं और उनकी माफिया के लोगों से आंख मिचौली चलती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें