फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में विकास, कोमल पहले स्थान पर

Thu, 03 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश चंदर धवन (एससीडी) कॉलेज में करवाई जा रही दो दिवसीय 96वीं एथलेटिक मीट वीरवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन डीसी रवि भगत बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रिंसिपल धर्म सिंह संधू और कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया गय।
विज्ञापन


रवि भगत ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया प्रिंसिपल संधू नेे कहा कि विद्यार्थियों को खेल के दौरान हार होने पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि जीत के लिए मेहनत करनी चाहिए। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल बांटे।

लड़कों की 200 मीटर दौड़ में विकास पहले, रविंदर दूसरे और इशप्रीत तीसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो में गुरमनप्रीत सिंह पहले, अमृतपाल सिंह दूसरे और हरदीप सिंह तीसरे स्थान पर, शॉटपुट में अमृतपाल सिंह पहले, गुरमनप्रीत सिंह दूसरे और गगनदीप सिंह तीसरे स्थान पर, 400 मीटर दौड़ में रविंदर पहले, इशप्रीत सिंह दूसरे और विशेष विरदी तीसरे स्थान पर रहा।     
विज्ञापन


लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में कोमल तनेजा पहले, तमन्ना दूसरे और बलजिंदर कौर तीसरे स्थान पर,  डिस्कस थ्रो में नवप्रीत कौर पहले, कर्मजीत कौर दूसरे और मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर, चाटी रेस में संदीप कौर पहले, कर्मजीत कौर दूसरे और भावनाप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें