फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पटियाला में सभी काउंटिंग सेंटरों पर 14-14 टेबल, सुपरवाइजर व सहायक स्टाफ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला में ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती बुधवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर ज़िला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला चुनाव अधिकारी प्रीति यादव ने ज़िले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की, जिसमें 10 काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने गिनती को निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए।
इस बीच, एडीसी (शहरी विकास) डॉ. इस्मत विजय सिंह ने सरकारी बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में काउंटिंग सुपरवाइजर और सहायकों को वोटों की गिनती के लिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हर काउंटिंग सेंटर पर 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और सुपरवाइजर तथा सहायक स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा, सभी गिनतीकारों को पंजाब राज चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार गिनती की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

वोटों की गिनती के लिए तैनात 25 माइक्रो ऑब्ज़र्वर भी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क हैं। डिवीज़नल कमिश्नर विनय बुबलानी ने इन माइक्रो ऑब्ज़र्वरों के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन माइक्रो ऑब्ज़र्वरों का मुख्य काम चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि वोटों की गिनती पूरी तरह से पारदर्शी और सही तरीके से हो।
विज्ञापन

गिनती के लिए अलग-अलग काउंटिंग सेंटरों का निर्धारण किया गया है। पटियाला ब्लॉक समिति की गिनती सरकारी महिंद्रा कॉलेज में, पटियाला ग्रामीण ब्लॉक समिति की गिनती सरकारी आईटीआई नाभा रोड में, और नाभा ब्लॉक समिति की गिनती रिपुदमन कॉलेज नाभा में होगी। इसी तरह, अन्य ब्लॉकों की गिनती के लिए भी स्थान निर्धारित किए गए हैं। गिनती के इस पूरे कार्य को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

काउंटिंग सेंटरों की सूची:
-पटियाला ब्लॉक समिति: सरकारी महिंद्रा कॉलेज
-पटियाला ग्रामीण ब्लॉक समिति: सरकारी आईटीआई नाभा रोड
-नाभा ब्लॉक समिति: रिपुदमन कॉलेज नाभा
-सनौर और भुनरहेड़ी ब्लॉक: सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर गर्ल्स एसएसटी नगर
-राजपुरा ब्लॉक समिति: मिनी सचिवालय राजपुरा
-घनौर और शंभू ब्लॉक: यूनिवर्सिटी कॉलेज घनौर
-समाना ब्लॉक: पब्लिक कॉलेज समाना
-पातड़ां ब्लॉक: कीर्ति कॉलेज नियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें