फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नाके पर एएसआई को पिकअप ने रौंदा, गंभीर

Sat, 12 Sep 2026 06:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शहर में नाकेबंदी पर चेकिंग कर रहे एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह घटना दस सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे डेरा भोली महंत, पीरू बंदा के पास हुई। पीसीआर इकाई संख्या 14 में तैनात एएसआई मलूक सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दाैरान विपरीत दिशा से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस अधिकारी हवा में उछलकर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। घटनास्थल पर मौजूद अन्य सहयोगियों ने तुरंत घायल जवान को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। अस्पताल में होश आने के बाद मलूक सिंह के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपी चालक विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एएसआई के बयान के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें