फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीटीओ एप से आसान होगी ट्रैक टेस्ट की बुकिंग

Fri, 23 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
social media
विज्ञापन
लुधियाना के लोगों का ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ संबंधित काम को आसान करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन आईडीटीओ तैयार की गई है। इसे डिप्टी कमिश्नर रवि भगत की तरफ से लांच किया गया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल से नए ड्राइविंग लाइसेंस के निवेदनकर्ता टैब और ट्रैक टेस्ट के लिए आसानी से बुकिंग करवा सकेंगे। वहीं लाइसेंस सहित ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ संबंधित ओर भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। 
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि डीएल के लिए अप्लाई करने वाले निवेदनकर्ता को अब जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर में भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए वह ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे। बुकिंग के दौरान निवेदनकर्ता तारीख और समय भी अपनी मर्जी के मुताबिक तय कर सकता है। अप्लाई करने के लिए पहले निवेदनकर्ता को लुधियाना में चल रहे दो टेस्ट ट्रैक में एक को चुनना होगा।

लोकेशन का चुनाव करने के बाद निवेदनकर्ता को अपनी जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी और अपनी मर्जी के मुताबिक तारीख और समय का चुनाव करना होगा। सारी जानकारी सही दर्ज करने के बाद निवेदनकर्ता के ईमेल पते पर एक मेल भेजी जाएगी। इसमें दिए लिंक पर क्लिक कर निवेदनकर्ता अपनी कंफरमेशन देगा।
विज्ञापन


इसके अलावा अप्लाई लाइसेंस के बारे में जानकारी लेने के लिए निवेदनकर्ता को लाइसेंस नंबर और जन्म तारीख भरनी होगी। इसके बाद उन्हें लाइसेंस की स्थिति के बारे में पता लग जाएगा। अपने वाहन के बारे में जानकारी लेने के लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चैसी के आखिरी तीन मार्क दर्ज करने पडे़ंगे और सारी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी।

डीसी रवि भगत ने कहा कि इस मोबाइल एप्लीकेशन पर ट्रैफिक नियमों और दिशा निर्देश के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकेगी। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ संबंधित सारे दफ्तरों की जानकारी भी इस एप्लीकेशन पर लोड की हुई है। उन्होंने कहा कि यह एप्लीकेशन एंड्रायड और आई फोन दोनों पर उपलब्ध है। इस एप्लीकेशन को लुधियाना की कंपनी वैरोसाफ्ट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें