फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बदमाशों को भागने में मदद करने वाला एक और काबू पूर्व विधायक से हुई मारपीट में नाक की हड्डी टूटी

Sun, 26 Feb 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। बुढलाडा के पूर्व विधायक को बंदी बनाकर उसकी मारपीट कर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को भगाने में अहम रोल निभाने वाले एक और व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पूर्व विधायक की मारपीट के दौरान नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने पकड़े लोगों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने इनोवा गाड़ी चालक समेत दो व्यक्तियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार इनोवा चालक कुलदीप सिंह और भगाने में मदद करने वाला एसपी सिंह नाम का व्यक्ति, जो गांव समराउ (राजपुरा) का रहने वाला है, को पुलिस ने जांच के दौरान काबू लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुलजिमों को काबू करने के लिए बड़े स्तर पर छापे मारे। जांच अधिकारी के अनुसार जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बुढलाडा के पूर्व विधायक मंगतराय बांसल को कुछ बदमाशों ने दफ्तर में बंदी बनाकर मारपीट की। वही उन्हें जान से मारने की धमकी देते 50 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के बयान पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पूर्व विधायक के नाक की हड्डी टूटने की डॉक्टरों ने पुष्टि की है। डॉक्टरों ने सिटी स्कैन समेत अन्य जांच के लिए उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया था। जहां रविवार को डॉक्टरों ने रिपोर्ट जारी कर दी है।

चित्र 26 मानसा 03 पूर्व विधायक मंगत राय बांसल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें