फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पूर्व सीएम बेअंत सिंह के सांसद पोते रवनीत सिंह बिट्टू को बम से उड़ाने की धमकी

Sun, 26 Feb 2023 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बोलते रहे हैं सांसद बिट्टू, पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
विज्ञापन

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार को ही दिया था बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को आतंकवादियों की तरफ से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सांसद बिट्टू के व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात विदेशी नंबर से फोन पर किसी ने धमकी दी है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने सांसद बिट्टू से कहा कि जल्द ही उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद सांसद बिट्टू ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि यह धमकी भरा फोन आया कहां से आया है।
विज्ञापन

सांसद बिट्टू कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बोलते रहे हैं और उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने भी पंजाब में से आतंकवाद को जड़ से खत्म किया था। सांसद बिट्टू लगातार आतंकियों के निशाने पर रहते हैं, इससे पहले भी कई बार सांसद बिट्टू को धमकियां आ चुकी हैं। सांसद बिट्टू को रविवार की सुबह उनके व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति ने विदेशी नंबर से कॉल कर बम से उड़ाने की धमकियां दी। बताया जाता है कि धमकियां देने वाले ने साफतौर पर कहा कि जैसे उनके दादा का हाल हुआ था वैसे ही उसे भी बम से उड़ा दिया जाएगा। सांसद बिट्टू पहले भी कई बार आतंकियों के खिलाफ बोलते रहे हैं। इस समय वह वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। अजनाला की घटना के बाद सांसद बिट्टू ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ खुलकर बयान दिया था। इसके बाद अमृतपाल सिंह भी सांसद बिट्टू के बारे में सीधे हो गए थे। यही अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके इसी बेबाक बोलने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी मिली है। पिछली बार जब सांसद बिट्टू को धमकियां मिली थी तो सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट्स के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया था और उन्हें बुलेट प्रूफ कार दी गई थी। उनके पास पहले ही जेड प्लस सुरक्षा है। आतंकवाद को खत्म करने में अहम योगदान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह पर हुए हमले के बाद से उनके पूरे परिवार को केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई है। रवनीत बिट्टू ही नहीं उनके भाई गुरकीरत कोटली समेत अन्य पारिवारिक सदस्य भी 24 घंटे केंद्रीय सुरक्षा बलों से घिरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें