लुधियाना। मांगों को लेकर मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन (सीटू) ने जिला कांप्लेक्स के बाहर धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन नेताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी। वह अपना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे।
प्रदेश प्रधान सुभाष रानी ने बताया कि पोषक अभियान के तहत वर्करों को बीज दिए गए हैं। उन्हें पोषण वाटिका तैयार करने के लिए मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। इस कारण यूनियन के नेता इन बीजों को जिला प्रशासन को वापस सौंपती है। उन्होंने मांग की है कि आंगनबाड़ी वर्करों को 50 लाख रुपये का बीमा कवर और कोरोना से मौत होने पर उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए।