फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: आदमखोर कुत्तों के झुंड ने नोच डाला मासूम, गंभीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। जिला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद थाना दाखा के इलाके में आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी है। हसनपुर और करीमपुरा में तीन बच्चों को नोच मौत के घाट उतारने के बाद अब जांगपुर गांव में आदमखोर कुत्तों के झुंड ने मासूम रितिक को नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रितिक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रितिक अपने भाई-बहन के साथ निर्माणाधीन कोठी के आंगन में खेल रहा था कि चार से अधिक खूंखार कुत्ते उसे घसीट कर ले गए, जब तक उसे छुड़ाया गया कुत्ते उसके शरीर को कई जगह से नोच कर खा चुके थे। रितिक को मुल्लांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां से उसे लुधियाना भेजने की तैयारी चल रही है, क्योंकि उसके शरीर पर काटने से गहरे जख्म हो गए हैं। प्रवासी मजदूर परिवार का मुखिया तिजोल अपनी पत्नी संगीता और तीन बच्चों के साथ जांगपुर गांव में रह रहा है।
विज्ञापन

पत्नी संगीता का ऑपरेशन होने के चलते बिस्तर पर है जिसके चलते तिजोल बच्चों को मजदूरी स्थल पर साथ ले गया। तीनों बच्चे निर्माणाधीन कोठी के आंगन में खेल रहे थे कि अचानक हड्डारोड़ी के खूंखार आवारा आदमखोर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते रितिक को जबड़ों से घसीटते हुए ले गए। उसके भाई बहन ने चिल्लाना शुरू किया तो वहां लोग इकठ्ठा हो गए। बहुत मुश्किल से लोगों ने रितिक को कुत्तों से छुडाया। रितिक बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसके मुंह समेत शरीर पर जगह-जगह घाव हैं। लहूलुहान रितिक को मुल्लांपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया जहां उसकी गंभीर हालत के चलते लुधियाना रेफर किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
जांगपुर के पूर्व सरपंच सतनाम सिंह ने बताया कि कुत्ते खूंखार और खतरनाक हो चुके हैं और लगातार हमले कर रहे हैं। कुत्ते लोगों के पालतू जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं खासकर अकेले बच्चों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इन कुत्तों को पकड़ शेल्टर होम भेजने की मांग की है। सतनाम सिंह ने बताया कि कुत्तों के आतंक से लोग बहुत सहमे हुए हैं और रात को कहीं आने जाने से डरने लगे हैं किसानों का रात के समय खेतों को जाना मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कि करीब 8 महीने पूर्व हसनपुर और करीमपुरा गांव में खूंखार आदमखोर हड्डारोड़ी के कुत्तों के झुंड ने तीन मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें