फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit and Run: अमृतसर में तेज रफ्तार का कहर... कार ने साइकिल सवार को उड़ाया, कई फीट हवा में उछला और थम गई सांसें

Tue, 16 Dec 2025 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग कई फीट हवा में उछलकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिली है। माहल गांव के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति कई फीट हवा में उछलकर गिरा और उसकी मौत हो गई। वहीं वाहन चालक रुकने के बजाय कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकुमार नामक 65 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि साइकिल सवार कई फीट हवा में उछलकर सड़क की दूसरी ओर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो स्थानीय क्षेत्र का निवासी था। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें