फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: ओलंपियन जिम में पार्टनरों के बीच विवाद, हाथापाई की सीसीटीवी फुटेज आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। रणजीत एवेन्यू स्थित ओलंपियन जिम में बॉडी बिल्डर और उनकी महिला पार्टनर के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जिम कार्यालय में नेम प्लेट लगाने और वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। झगड़े के दौरान जिम में मौजूद अन्य कर्मचारी भी बीच-बचाव के लिए आए। आरोप है कि हाथापाई के दौरान बॉडी बिल्डर का सिर पर पहना हेलमेट उतर गया और उसके बाल खींचे गए। बॉडी बिल्डर ने मीडिया को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए महिला पार्टनर और जिम मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए।
महिला पार्टनर ने कहा कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ बल्कि लंबे समय से चल रहे आर्थिक और साझेदारी विवाद का परिणाम है। उनका दावा है कि जिम खोलने के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति गिरवी रखी और जिम में उनकी 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने हिसाब-किताब और खर्चों को लेकर सवाल उठाए तो उन्हें धमकाया गया और मारपीट की गई। उनकी मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, बॉडी बिल्डर का कहना है कि पूरा निवेश उन्होंने किया और महिला पार्टनर केवल नाम के लिए शामिल थी। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को अहम सबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें