फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट देना हाईकमान का काम : नवीन शर्मा

Tue, 17 Nov 2026 06:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। विधानसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के भाजपा प्रभारी नवीन शर्मा ने 17 नवंबर को नंगल स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बैठक की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से एकजुट होने की अपील की। स्थानीय प्रत्याशी की मांग के सवाल पर शर्मा ने कहा कि टिकट देना हाईकमान का काम है।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने सभी को एक झंडे के नीचे लाने और पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कोई गुटबाजी नजर नहीं आई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतनी बड़ी पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की चुनाव लड़ने की इच्छा होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें