फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: गन्ने का भाव घोषित नहीं, धरने की चेतावनी

Tue, 17 Nov 2026 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब सरकार द्वारा गन्ने का भाव घोषित न करने और पिछली बकाया राशि जारी न करने से किसान नाराज हैं। भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) ने 20 नवंबर से जालंधर में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। किसानों ने सरकार से तुरंत गन्ने का भाव घोषित करने और लंबित भुगतान जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब से गन्ने का भाव अन्य राज्यों से अधिक देने का वादा किया था। इसके बावजूद अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। गन्ने की मिलें चलने का समय नजदीक है जिससे किसानों में असमंजस और रोष है। लक्खोवाल ने आरोप लगाया कि पिछले सीजन की बकाया राशि का भुगतान भी नहीं हुआ है। सरकार ने कोष के माध्यम से भुगतान का भरोसा दिया था, जो पूरा नहीं हुआ। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब ने 18 नवंबर तक भाव घोषित करने का अल्टीमेटम दिया है। लक्खोवाल ने धान खरीद बंद होने पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान की खरीद बंद कर दी है जिससे किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ी हैं। उन्होंने मंडियों में पड़े धान की तुरंत खरीद और प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग की। लक्खोवाल ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 20 नवंबर को जालंधर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें