फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: संयुक्त किसान मोर्चा के सभी कार्यक्रम 15 दिनों के लिए स्थगित

Sun, 18 May 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की एक ऑनलाइन बैठक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में समस्त जत्थेबंदियों के नेतागण पहुंचे। इस बैठक में देश के वर्तमान हालात पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) अपने आगामी सभी कार्यक्रम जिसमें धरने-प्रदर्शन एवं पंचायत 15 दिनों तक स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि कृषि नीतियों और अन्य नीतियों के मुद्दों पर सरकार से हमारे अनेक मतभेद हो सकते हैं। यह लोकतंत्र में होने भी चाहिए, देश सबके लिए सर्वोपरि है। किसान नेताओं ने कहा कि किसान समाज अपना पेट भूखा रखकर पूरे देश का पेट भरने का काम करता है। देश के अंदर किसान समाजसेवा करता है और सीमाओं पर किसान समाज के नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें