संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित होटल केओपी में कमरा लेकर जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों को थाना डिविजन पांच की पुलिस ने छापामारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छापामारी के दौरान दो लाख 19 हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में थाना डिविजन पांच की पुलिस ने संजीव कक्कड़, सुनीत, सुनील कुमार, लाल, मुनीष कुमार, रविंदर सिंह, अमित कुमार, जसवंत कुमार, जातिंदर सिंह, शिवम शर्मा और अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बड़े स्तर पर जुआ खेलते हैं और लाखों रुपये का लेनदेन होता है। आरोपी इस समय भी फिरोजपुर रोड स्थित होटल केओपी में तीसरी मंजिल पर बने प्रेजीडेंटल रूम लेकर जुआ खेल रहे हैं। आरोपियों ने इतना महंगा रूम तभी लिया जिससे किसी को शक न हो।