फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद प्रत्याशी के पति पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, अकाली वर्करों ने कांग्रेसियों के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। भवानीगढ़ नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 11 में अकाली दल के समर्थन में चुनाव लड़ रहे आजाद उम्मीदवार इंद्रजीत कौर के पति पर कांग्रेसी प्रत्याशी के समर्थकों ने गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। इस मामले में अकाली दल के वर्करों ने पूर्व संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग की अगुवाई में प्रदर्शन कर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि बुधवार को रात आजाद उम्मीदवार के पति मालविंदर सिंह व भगवान सिंह घर-घर जाकर चुनाव मुहिम चला रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार के पति सुखदर्शन सलदी व समर्थकों ने मालविंदर सिंह पर गाड़ी चढ़ाने की हरकत की और हाथापाई की। इसके बाद मालविंदर सिंह और अपने साथियों के साथ उनके घर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गुंडागर्दी प्रशासन की शह पर की गई है और इसका खामियाजा कांग्रेसी उम्मीदवार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने हमला करने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने की मांग की। इस अवसर पर हरविंदर सिंह काकड़ा, रविंदर सिंह ठेकेदार, रवजिंदर सिंह काकड़ा, भरपूर सिंह फग्गूवाला, नछतर सिंह, इंद्रजीत कौर मौजूद थे।
दूसरी तरफ, कांग्रेसी उम्मीदवार के पति सुखदर्शन सलदी ने आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि मालविंदर सिंह व उनके साथियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। भवानीगढ़ के डीएसपी सुखराज सिंह घुम्मन ने बताया कि अगर उनके पास कोई लिखित शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें