संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में अग्निवीर के लिए भर्ती रैली एक से आठ नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह रैली लुधियाना, मोगा, रूपनगर और मोहाली जिलों के उम्मीदवारों के लिए होगी।
जिन उम्मीदवारों ने पहले परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। यदि किसी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे 0161-2412123 पर या एआरओ कार्यालय लुधियाना से संपर्क कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को अयोग्यता से बचने के लिए अपनी निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना होगा।