फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नए संग मिलकर पुराने प्रेमी को नहर में फेंका

Sat, 21 Jun 2025 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। गांव जोधा में एक युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी को जान से मारने की नियत से नहर के गहरे पानी में फेंक दिया। समय रहते राहगीरों ने नहर में कूद युवक को बाहर निकाल लिया। उक्त युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जोधां पुलिस ने हरकीरत की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरकीरत सिंह ने बताया कि उसकी जसलीन कौर से इंस्टाग्राम पर लंबे समय से दोस्ती थी। दो दिन पहले जसलीन ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वो जोधा पहुंचा, वहां पहले से एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। जसलीन ने उसे बातों में उलझा कर उससे मोबाइल ले लिया। इसी दौरान कार का दरवाजा खोलकर एक युवक कार की सीट पर आ बैठा। हरकीरत के अनुसार वह जसकरन सिंह था, जो उनके साथ स्कूल में पढ़ता था। जसलीन से जसकरन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि दोनों की पिछले नौ माह से बातचीत चल रही थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने हरकीरत पर हमला कर उसे नहर में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बचा लिया। आरोपी जसलीन कौर गांव सीलोआणी और जसकरन सिंह गांव जट्टपुरा का निवासी है। थाना जोधा के एएसआई काबल सिंह के अनुसार पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें