फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज अदा करने के बावजूद किसानों को आए नोटिस

Wed, 28 Sep 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाउसफेड की ब्रांच पक्खो कैंचियां में चार करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगा है। यह घपला उस समय सामने आया जब सैकड़ों किसानों को हाउसफेड को अदा किए कर्ज पेंडिंग होने के नोटिस फिर से आ गए। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला प्रधान दर्शन सिंह उगोके ने बताया कि हाउसफेड के एक अधिकारी ने किसानों से कर्ज की उगाही तो कर ली, लेकिन हाउसफेड में जमा नहीं करवाए। चार करोड़ का कथित घपला करने वाली अधिकारी किसानों से कर्ज की राशि बटोर कर उन्हें रसीदें तो जारी करता रहा, लेकिन किसानों के खातों में उसने राशि जमा नहीं करवाई। उसने सारी राशि खुद ही हड़प ली। 

वहीं, किसान निश्चिंत थे क्योंकि उनको अदा किए कर्ज की रसीदें हासिल हो गई थी। दर्शन सिंह ने बताया कि उस समय किसानों के होश उड़ गए, जब कर्ज अदा कर चुके सैकड़ों किसानों को फिर से नोटिस आने लगे कि उनका कर्ज बकाया है। इस घपले का पर्दाफाश करने के लिए समूह किसान मंगलवार को एडीसी अमनदीप बंसल को भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेताओं की अगुवाई तले मिले। उन्होंने बताया कि हाउसफेड का अधिकारी किसानों के कर्ज के चार करोड़ रुपये हड़प कर गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर किसानों को इंसाफ मिलना चाहिए नहीं तो यूनियन मजबूरन कडे़ संघर्ष का राह अपनाएगी। 
विज्ञापन


जांच के लिए बैंक के अधिकारियों को लिखा : एडीसी
एडीसी अमनदीप बंसल ने कहा कि जब किसानों की अदा की राशि बैंक में जमा नहीं हुई तो नोटिस तो आने ही थे। इस घपले की उच्च स्तरीय जांच के लिए बैंक के बड़े अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें