फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा खरीद करने के बाद दिया बीस लाख का चेक, हो गया बाऊंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्टरी मालिक ने धागा खरीद करने के बाद पैसे नहीं लौटाए। इस मामले में जब चेक दिया गया तो वह भी बैंक में बाउंस हो गया। सिविल लाइन स्थित समिट्री रोड निवासी भारत भूषण ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर साऊथ सिटी जनपथ इनक्लेव निवासी रिशी खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत भूषण द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसने आरोपी रिशी खन्ना ने उससे धागा खरीद किया था। जिसकी करीब 21 लाख रुपये से ऊपर की पेमेंट बनती थी। बार बार उससे पैसे मांगे गए। आरोपी ने बीस लाख रुपये का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी रिशी खन्ना ने उसे झांसे में लिया और उससे 12 लाख रुपये की नकदी ले ली। आरोपी नें उसे झांसा दिया कि 15 लाख रुपये उसे वापस दिया जाएगा। आरोपी ने वह पैसे नहीं दिए। काफी समय तक वह पैसे मांगता रहा, आरोपी ने पैसे लौटाने से साफ तौर पर मना कर दिया। भारत भूषण ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद अधिकारियों ने मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें