पंजाब की सब-डिवीजनों के काम को सेशन कोर्ट में तबदील करने के फैसले के खिलाफ सब-डिवीजनों के वकीलों ने संघर्ष का एलान कर दिया है। वीरवार को सब-डिवीजन समराला और खन्ना के वकीलों ने प्रधान शिव कुमार कल्याण की अगुवाई में लुधियाना-चंडीगढ़ रोड एक घंटा जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वकीलों ने सरकार से अपील की वह अपने इस नए आदेश को वापस ले। प्रधान शिव कुमार ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो पंजाब भर की सब-डिवीजनों के वकील अगली कार्रवाई चंडीगढ़ में करेंगे।
खन्ना बार एसोसिएशन के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि सरकार की यह धक्केशाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार चाहती है कि नाभा, खन्ना, मालेरकोटला, तलवंडी साबो, जीरा, गढ़शंकर और समराला बार एसोसिएशन के प्रधानों को मिलाकर एक सब-डिवीजन कमेटी गठित की गई है, जो इस समस्या पर अपना अगला फैसला लेगी।