फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में मिलावटी हेरोइन बनाने वाला झोलाछाप डॉक्टर साथी समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। एसटीएफ ने मिलावटी हेरोइन के साथ फर्जी डॉक्टर समेत दो लोेेगों को गिरफ्तार किया है। दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से आधा किलो हेरोइन, दस किलो केमिकल पाउडर, आठ बोतल एसिड और बाइक बरामद की गई है। मोहाली के एसटीएफ थाने में मोहल्ला महादेव नगर निवासी अजय कुुमार और देविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी शिमलापुरी स्थित बसंत नगर निवासी अजय कुमार और मालती प्रसाद वर्मा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी ने गांव बांगड़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को काबू कर लिया। दो आरोपी फरार हो गए। आरोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि उसका गांव जसपाल बांगड़ में क्लीनिक है। उस पर काफी कर्ज था। कर्ज से निजात पाने के लिए उसने हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। आरोपी दविंदर ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। उसने नशापूर्ति के लिए ये धंधा शुरू किया। उसके खिलाफ पहले भी बाराबंकी में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वे चारों लोग आपस में पैसे डालकर नशा लाते थे और सप्लाई करते थे। आरोपी पिछले तीन साल से केमिकल मिलाकर मिलावटी हेरोइन तैयार कर रहे थे। आरोपी ने बताया कि मालती प्रसाद वर्मा उन्हें हेरोइन में मिक्स करने के लिए केमिकल लाकर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें