फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में युवक को गलत टीका लगाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। फाइनेंसर महिला के पास काम करने वाले मोहल्ला न्यू सतगुरु नगर निवासी प्रकाश सिंह की मौत के मामले में थाना डाबा की पुलिस ने आजाद नगर निवासी रीटा रानी और जस्सियां रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी निवासी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। उनका साथी आजाद नगर निवासी अजय कुमार अभी फरार है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि 25 फरवरी को पुलिस को शिकायत मिली थी कि प्रकाश सिंह उर्फ नन्नू आरोपी महिला रीटा के पास काम करता है। 25 फरवरी को आरोपियों ने नन्नू को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिवारवालों ने उसे जहर का टीका लगाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को तो गिरफ्तार कर लिया जबकि अजय फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें