इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की क्षेत्रीय केंद्र खन्ना की क्षेत्रीय निदेशक डा. संतोष कुमारी का कहना है कि 2014 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवबंर तय की गई है।
उन्होंने कहा कि खन्ना केंद्र के अदर 37 स्टडी सेंटरों में 80 विभिन्न कोर्स चल रहे है। जनवरी से शुरू होने वाले सत्र से लिए तीस नवंबर तक विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है और विदेश जाने वालों के लिए भी अंग्रेजी सिखाने के लिए भी कार्यक्रम चल रहे हैं।
डा. संतोष अगले सत्र की रणनीति बनाने के लिए विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में बातचीत कर रही थी। इस अवसर पर पप्पू सिंह, चरणजीत सिंह, प्रगट सिंह व सुनील कुमार भी उपस्थित थे।