फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर फ्लाई ओवर के नीचे जगह बढ़ेगी

Tue, 08 Oct 2013 09:44 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने मुल्लांपुर शहर में बन रहे फ्लाई ओवर के नीचे जगह बढ़ाने को मंजूरी दे दी है, जिससे स्थानीय निवासियों को एक बड़ी राहत मिलेगी व ट्रैफिक के आवागमन की समस्या का भी हल निकलेगा।
विज्ञापन


केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के मुताबिक फ्लाई ओवर के नीचे अब एक की बजाय तीन स्थानों पर कट होंगे और हरेक रास्ते को खुला करने के लिए इसमें 27 मीटर की अतिरिक्त स्पेस दी जाएगी।

जो जगह पहले मात्र तीस मीटर थी, इस फैसले के बार सैप्रेटर/फ्लाइओवर के तले कुल 74 मीटर की कुल स्पेस रह जाएगी। जिससे पैदल व वाहनों पर चलने वाली ट्रैफिक का निकलना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में लुधियाना लोकसभा हलके का नेतृत्व करने वाले तिवारी की अगुवाई में एक शिष्टमंडल केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री आस्कर फर्नांडिस से मिला था, जिन्होंने इस बारे संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किए थे। इस क्रम में आज की बैठक में संबंधित मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए आयोजित की गई थी।

स्थानीय निवासियों की मांग थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-95 पर बनने वाले सैप्रेटर/फ्लाइओवर से शहर को दो हिस्सों में न बांटा जाए। लोगों के बिना किसी परेशानी से आवागमन को यकीनी बनाने हेतु फ्लाई ओवर के तले उचित जगह प्रदान किए जाने की मांग की गई थी।

जिस पर सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री ने फ्लाई ओवर के तले जगह के मामले में बदलाव व बढ़ाने संबंधी विचार करके जल्दी ही बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिया था।

आज की बैठक में मुल्लांपुर के प्रतिनिधियों में तेलू राम बांसल, सरविंदर सिंह चीमा, राज सर्राफ, रविंदर सिंह बिरदी, आशीष खुराना, हरजिंदर सिंह जिम्मी, रवजोत सिंह व अमृत जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें