फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर नहीं था एएसआई, सो रहा था सिपाही, लाइन हाजिर

Tue, 21 Jun 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसएसपी स्वपन शर्मा ने सोमवार रात को शहर के सभी थानों की औचक चेकिंग की। इस दौरान थाना सिविल लाइन में ड्यूटी अफसर एएसआई जरनैल सिंह गैर हाजिर रहे। सिपाही यादविंदर सिंह को सोते हुए पाया गया। इसके बाद एसएसपी ने तुरंत प्रभाव से एएसआई और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी सवपन शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस थानों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की हाजिरी चेक करने को चेकिंग की थी। इस दौरान उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

इसके चलते रात के समय शहर के मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस प्रकार की चेकिंग जारी रहेगी। कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी में कोताही करता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें