फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: एक लाख रुपये के लिए पति-पत्नी पर दाग दी गोलियां, फाइनेंस कारोबारी है आरोपी, नशे में की थी वारदात

Sun, 17 Nov 2024 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में फाइनेंस का काम करने वाले आरोपी ने पैसों के लिए दंपती पर फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हलवारा के गांव मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में 15 नवंबर की रात किराना की दुकान चलाने वाले राज कुमार यादव और उसकी पत्नी गुड़िया यादव को गोली मारकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा गांव हिस्सोवाल का रहने वाला है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे में गिरफ्तार करके उसके कब्जे से रिवाल्वर, 6 जिंदा कारतूस और दो खोल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी सुरिंदर सिंह शिंदा मुल्लांपुर दाखा मंडी में फाइनेंस का कारोबारी है। उसने राज कुमार यादव और गुड़िया यादव को एक लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि राज कुमार यादव और गुड़िया यादव उसके रुपये नहीं लौटा रहे थे, जिसको लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन


घायल राज कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि घटना की रात 7 बजे शिंदा उनकी दुकान पर आया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर वह लौट गया। इसके बाद वो शराब पीकर रात 8 बजे के बाद दोबारा दुकान पर आया और दोनों पर गोलियां दाग दी। पहली गोली राज कुमार यादव के दाएं कंधे पर लगी और वह घायल होकर गिर गया। दूसरी गोली उसकी पत्नी गुड़िया की छाती पर लगी। वहीं मौके पर लोगों को इकठ्ठा होते देख शिंदा हथियार समेत अपनी बाइक पर फरार हो गया था 
विज्ञापन


प्रेम नगर के पार्षद बलबीर चंद ने बताया कि गोली लगने से घायल हुई गुड़िया यादव की जान तो बच गई लेकिन दाएं बाजू से अपाहिज हो गई है। सीएमसी अस्पताल में गोली निकाले जाने के बाद उसका दायां हाथ काम नहीं कर रहा है। वहीं राज कुमार यादव के दाएं कंधे में लगी गोली को अभी तक निकाला नहीं गया है और उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें