लुधियाना। चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगा बाजार में घूमा रहे एक आरोपी को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऋषि नगर एक्स ब्लाक निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज अदालत में पेश किया है, जहां उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने वेद मंदिर चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आरोपी वहां से बाइक से गुजर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और कागज दिखाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी कोई कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगा रखा है और वह इसे बेचने की फिराक में है।