फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दिनदहाड़े अकाउंटेंट पर फायरिंग, हेलमेट ने बचाई जान

Tue, 17 Nov 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गोली टांग पर लगी, उपचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर में मंगलवार को दिनदहाड़े रामगढ़ इलाके में 62 वर्षीय अकाउंटेंट प्रमोद सिंह पर हथियारबंद लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में प्रमोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन उनके सिर पर पहने हेलमेट ने जान बचा ली। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रमोद सिंह अपने काम पर जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार से पांच अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। हमलावरों ने उनसे स्कूटी की डिकी खोलने को कहा और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जब लुटेरों को कोई नकदी या कीमती सामान नहीं मिला, तो एक आरोपी ने गोली चलाने का आदेश दिया। बदमाशों ने प्रमोद सिंह पर कई राउंड फायर किए। एक गोली उनकी टांग में लगी जबकि दो से तीन गोलियां सीधे हेलमेट पर टकराईं। हेलमेट की मजबूती से सिर में गोली लगने से बचाव हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना जमालपुर के एसएचओ परमदीप सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी क्या लूट कर ले गए हैं। जांच जारी है और जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें