बरनाला। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 1 दिसंबर को बरनाला पहुंचेगी। यह यात्रा पंजाब सरकार द्वारा आयोजित चार शोभायात्राओं में से एक है। जिले की सीमा में पहुंचने पर पंजाब पुलिस द्वारा यात्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
यह शोभायात्रा बठिंडा से चलकर बरनाला होते हुए खुरालगढ़ साहिब जाएगी। डिप्टी कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। यात्रा जिले में तपा, हंडियाया चौक, कचहरी चौक, आईटीआई चौक, सेखा चौक और गांव सेखा से गुजरेगी। इसके बाद यह संगरूर जिले में प्रवेश करेगी। डीसी ने पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य शिविर और यातायात सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।