फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पासपोर्ट दफ्तर के सामने हादसा, कई गाड़ियों के नीचे कुचला शव

Sun, 30 Aug 2026 11:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से 30-35 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

चेहरा और पेट बुरी तरह कुचले पहचान नहीं हो सकी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जालंधर बाईपास के पास पासपोर्ट दफ्तर के सामने भीषण सड़क हादसे में करीब 30 से 35 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, किसी अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे व्यक्ति के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे उसका चेहरा और पेट बुरी तरह कुचल गया और उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
घटना के संबंध में ऑटो चालक मुकेश सहगल ने पुलिस को बयान दिया कि 28 अगस्त को वह पासपोर्ट दफ्तर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी नजर लुधियाना से जालंधर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर पड़े क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। मृतक के पहनावे और शारीरिक बनावट से उसके दिहाड़ी मजदूर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें