फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में दर्दनाक हादसा: भादला रोड पर कंबाइन से टकराई बाइक, युवक का सिर धड़ से अलग हुआ; साथी घायल

Wed, 21 Oct 2026 03:44 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना

सार

जश्नप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह निवासी गांव भादला नीचा मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से आ रही कंबाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
खन्ना में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के भादला रोड पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सामने से आ रही कंबाइन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को गंभीर हालत में पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक और कंबाइन का मालिक एक ही गांव भादला के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जश्नप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह निवासी गांव भादला नीचा मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से आ रही कंबाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सामने से आ रही कंबाइन के तेज कटर में फंस गई। इस दौरान मोटरसाइकिल चला रहे जश्नप्रीत सिंह का सिर कटर से टकराने के कारण धड़ से अलग हो गया और करीब 20 फुट दूर जा गिरा। हादसे में जश्नप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें