फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को मारी टक्कर, एक की माैत

Thu, 03 Sep 2026 01:52 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं

सार

सरकारी स्कूल में छुट्टी होने के बाद कुछ बच्चे साइकिल पर अपने घरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगराओं के गांव शेरपुर कलां में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान अमृत कौर के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्ची की पहचान दीप कौर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के सरकारी स्कूल में छुट्टी होने के बाद कुछ बच्चे साइकिल पर अपने घरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अमृत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली दीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगराओं की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अमृत कौर के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवाया, जहां डॉक्टरों ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए रैफर कर दिया। वहीं घायल दीप कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे साइकिलों पर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर-ट्राली चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें