बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
मोती नगर इलाके में गश्त कर रहे पीसीआर मोटरसाइकिल नंबर 74 पर तैनात मुलाजिमों को बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों मुलाजिम बुरी तरह से घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। कुछ समय तक मुलाजिम सड़क पर तड़पते रहे। एक राहगीर ने दोनों मुलाजिमों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
दोनों घायल मुलाजिमों की पहचान हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और हेड कांस्टेबल परगट सिंह के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने कहा कि दोनों मुलाजिम मोटरसाइकिल नंबर 74 पर तैनात हैं। दोनों की ड्यूटी मोती नगर के इलाके में होती है। बुधवार देर रात दोनों मोटरसाइकिल पर शेरपुर की तरफ से गश्त करते हुए मेट्रो रोड पर आ रहे थे। मेट्रो रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर गए।
आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। दोनों घायल मुलाजिम सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं। मेट्रो रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। अभी तक जितने भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई है, उनमें अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चला है।