फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 19 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को काबू

Sat, 18 Oct 2025 09:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। बरनाला जिले के थाना ठुल्लीवाल की पुलिस ने 19 साल पुराने एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि घनौरी कलां निवासी अमृतपाल सिंह के खिलाफ महल कलां (मौजूदा ठुल्लीवाल) थाने में 9 अप्रैल 2006 को मामला दर्ज किया गया था, तभी से आरोपी फरार था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत ने 2008 में भगोड़ा घोषित किया था और 20 मार्च 2020 को उसके खिलाफ धारा 229 (ए) आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी और अब पुलिस को लंबे समय के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें