फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक उड़ा रहे है प्रशासन के आदेश की धज्जियां

Sun, 05 Jan 2014 08:30 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों के एटीएम में हो रही लूटपाट की वारदातों को देखते हुए प्रशासन ने बिना गार्ड रात के समय एटीएम खोलने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


लेकिन बैंक प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बैंकों को पुलिस प्रशासन के आदेशों की परवाह नहीं है और रातभर बिना गार्ड के कई एटीएम खुले रहते हैं।  

पिछले माह पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने सर्किट हाउस में सभी बैंकों के आलाधिकारियों से इस संबंध में बैठक की थी। जिसमें कमिश्नर ने उन्हें निर्देश दिए थे कि शहर में जिन बैंकों के एटीएम में रात को कोई सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं होता है, वहां एटीएम रात आठ से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एटीएम का इस्तेमाल रात के समय बहुत कम होता है। इसलिए वह भी रात के समय बंद ही रखे जाएंगे, लेकिन बैंक अधिकारियों पर इन निर्देशों का कोई असर नहीं है। शनिवार की रात भी शहर के अंदरूनी इलाकों में लगे किसी भी एटीएम में कोई सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं था।

इतना ही नहीं कई एटीएम के दरवाजे भी खुले हुए थे। जिन्हें एटीएम कार्ड से खोलने की जरूरत भी नहीं पड़ रही थी। रेलवे स्टेशन और फिरोजगांधी मार्केट के कुछ एटीएम ऐसे थे, जहां सुरक्षा गार्ड अंदर मौजूद थे। लेकिन ज्यादातर शहर के एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं था।

शहर के इलाके सीएमसी चौक, सुंदर नगर, डिविजन तीन, सराभा नगर, माडल टाऊन हैबोवास, ताजपुर रोड सहित अन्य इलाकों में जहां एटीएम में कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं थे। हैरानी की बात है कि पुलिस कमिश्नर ने जब से निर्देश दिए है। उसके बावजूद एक बार भी किसी थाना एसएचओ और फिर मुलाजिम ने अपने तौर पर कोई जांच नहीं की।
विज्ञापन


इसी ढील के चलते कोई बैंक अधिकारी पुलिस कमिश्नर की बात मानने को तैयार नहीं है।


एटीएम के संबंध में यह थे पुलिस कमिश्नर के निर्देश  
- जिस एटीएम का इस्तेमाल ज्यादा होता है उसे ही रात के समय में खोला जाए।
- इसके अलावा रात के समय जो भी एटीएम खोलें जाएंगे, वहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा।
- बैंक अधिकारी अपने अपने एटीएम को रोटेशन वाइज खोले
- एटीएम के अंदर और बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं।
- एटीएम के दरवाजे बिना डेबिट कार्ड के स्वाइप किए नहीं खुलने चाहिए।
- हर एटीएम के अंदर टेलीफोन और फायर अलार्म की सहुलत भी जरूरी है।

कोट
यह मामला उनके नोटिस में भी आया है कि कुछ एटीएम रात को बिना सुरक्षा कर्मचारियों के खुले रहते हैं। इस संबंध में बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है। पहले उन्हें एक बार चेतावनी दी जाएगी। यदि फिर भी इस पर अमल नहीं हुआ, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
निर्मल सिंह ढिल्लों, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें