फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर : आम आदमी पार्टी ने शिक्षामंत्री की कोठी का किया घेराव, बैरिकेड गिराकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। भवानीगढ़ के नजदीकी गांव घराचों के आम आदमी पार्टी के सरपंच को मुअत्तल करने और गांव के विकास कार्यों में बाधा पैदा करने पर भड़के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी पहले बैरिकेडों पर चढ़कर बैठ गए और इसके बाद बैरिकेड गिरा शिक्षामंत्री की कोठी तक पहुंच गए। यहां पार्टी वर्करों ने मंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर संबोधित करते हुए आप के जिलाध्यक्ष दविंदर सिंह बदेशा ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार गांव घराचों के सरपंच को निशाना बना रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने पहले घराचों गांव की 23 एकड़ पंचायती जमीन हड़पने की कोशिश की, जिसे गांव के सरपंच गुरमेल सिंह ने नाकामयाब कर दिया और अदालत का सहारा लेकर जमीन बचाई। इसकी रंजिश में सरपंच गुरमेल सिंह को मुअत्तल करवा दिया गया। गांव के सरपंच गुरमेल सिंह ने कहा कि अब तक उन्हें तीन बार मुअत्तल किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कोई काम नहीं करने दिया जा रहा। सत्ताधारियों की यह धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनकी हर धक्केशाही का मुकाबला किया जाएगा। इस मौके पर यूथ विंग की जिलाध्यक्ष नरिंदर कौर भराज, आप नेता राजवंत घुल्ली, अनवर धूरी, एसएस चट्ठा धुरी, जसवीर कुदनी, जसवंत सिंह गज्जणमाजरा, कुलजिंदर ढींडसा, लाभ उगोके, गुरदीप बाठ, डा. गुनिंदरजीत सिंह जवंधा, अवतार तारी, राजिंदर गोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें