फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिल महिला पीटती थी बेटी को, पड़ोसी महिला ने देखा तो पुलिस के पास की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत सिनेमा के पास स्थित प्रताप नगर इलाके में एक महिला अपने ही दोस्त के साथ अपनी ही 11 साल की बेटी को पीटती थी। इस बारे में जब पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले प्रताप नगर निवासी राजविंदर कौर ने बच्ची को बचाया। पुलिस ने राजविंदर कौर की शिकायत पर 11 वर्षीय बच्ची शरणदीप कौर की मां परमिंदर कौर और उसके दोस्त जगदीश नगर निवासी गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

राजविंदर कौर की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी आरोपी गगनदीप सिंह के साथ दोस्ती थी। दोनों बच्ची के साथ अकसर मारपीट करते थे। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 18 जून को आरोपियों ने फिर बच्ची के साथ काफी मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। राजविंदर कौर ने इलाके में शोर मचाया और किसी तरह से बच्ची को उनके चंगुल से छुड़वाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सेठी कुमार ने बताया कि आरोपी फरार हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें