फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही घर में की चोरी, दोनों काबू

Wed, 11 Jun 2025 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। कुछ दिन पहले खन्ना के नजदीकी गांव कुलाहड़ के एक घर में लाखों रुपये के गहने व एक लाख कैश के चोरी होने के मामले में पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही घर में चोरी की थी।
एसएसपी खन्ना ज्योति यादव ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कमलजीत कौर ने अपने प्रेमी दिलराज सिंह के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 11 सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी सोने की बालियां सोने की, एक सोने का हार, सोने का ही टीका व टॉप्स, सोने का कड़ा, सोने के कांटे, सोने की चेन, चांदी के कड़े, चूड़ियां, पायल, चेन, चेनी सेट के अलावा 70 हजार कैश व एक आईफोन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने बताया कि कुलाहड़ निवासी कमलजीत कौर की इंस्टाग्राम पर मोहाली निवासी दिलराज सिंह उर्फ भोलू से दोस्ती थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आठ जून की रात कमलजीत ने अपने परिवार के 15 सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। इसके बाद दिलराज को घर बुलाकर अलमारी और पेटियों की चाबियां दे दीं। दिलराज सोने-चांदी के जेवर और एक आईफोन लेकर वहां से निकल गया। मामले को लेकर कमलजीत के ससुर बलविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ। एसएसपी के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें