फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: होटल में लगा रखी थी जाली ब्रांडेड कपड़ों की सेल, पुलिस ने दी दबिश

Sat, 25 May 2024 09:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल आर्गेनाइजर के खिलाफ थाना डिविजन पांच पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज, आरोपी किया गया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। भाई वाला चौक के पास स्थित पांच सितारा होटल में नकली ब्रांडेड कंपनियों का मार्का लगाकर कपड़े बेचे जा रहे थे। कपड़ों पर 90 प्रतिशत सेल में उस समय हंगामा हो गया जब शिकायत मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर नकली मार्का लगाकर कपड़े बेचे जा रहे थे।
इसके बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस ने जांच कर बस स्टैंड के पास स्थित लाजपत नगर के रहने वाले हरमिंदर सिंह की शिकायत पर जम्मू कश्मीर के सांबा इलाके में रहने वाले अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि वह इतनी भारी मात्रा में नकली मार्का लगा माल कहां से लाकर पांच सितारा होटल में सेल लगाकर बेच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस होटल में पहले भी कपड़ों की भारी सेल लगी थी तो उस समय भी जाली मार्का लगाकर सामान बेचा जा रहा था। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल में पिछले कुछ दिनों से चार दिनों की सेल लगाई गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि ब्रांडेड कपड़े सस्ते भाव में सेल में बेचे जाएंगे। इसके लिए शहर में काफी प्रचार भी किया गया था। शुक्रवार की शाम को वहां काफी भीड़ थी। कुछ लोग कपड़े खरीदने गए तो पता चला कि माल जाली है और उस पर ब्रांडेड कंपनियों के मार्का लगाकर बेचा जा रहा है। इसके बाद इसकी जांच थाना डिविजन पांच पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत वहां दबिश दी और कपड़े बरामद करने के साथ-साथ सेल लगाने वाले अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा मामले में केस दर्ज करने के बाद भी सेल वैसे की वैसे ही चल रही है। जब इस बारे में थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर जगजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले में केस दर्ज है और अगर दोबारा जाली माला बेचा जा रहा है तो वह चेक करवाएंगे ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें