फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पठानकोट में कार-स्कूटी की टक्कर में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर रेलवे स्टेशन माधोपुर के नजदीक कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स टीम ने घायल व्यक्ति को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय तेजराम निवासी खानपुर पठानकोट के रूप में हुई है। तेजराम दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

सुजानपुर पुलिस ने घटनास्थल से कार और स्कूटी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सुजानपुर के सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल पठानकोट में किया जा रहा है, और उसके परिवार के बयानों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें