मोहाली में सड़क हादसे में मरे तपा मंडी के नौजवान भगवंत सिंगला की फाइल फोटो
- फोटो : BERNALA
बरनाला में मोहाली में रविवार रात बस और कार की टक्कर हो गई, जिसमें युवक की मौत और तीन घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान तपा मंडी निवासी भगवंत सिंगला के रुप में हुई।
जानकारी के अनुसार भगवंत सिंगला, अंशुल सिंगला, बलदेव सिंगला और उनका एक अन्य साथी कार से अपने फ्लैट जा रहे थे। जब ये लोग मोहाली के फेस 10 में पहुंचे तो उनकी कार एक बस से टक्करा गई। हादसे में भगवंत सिंगला की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं अंशुल सिंगला की हालत नाजुक बताई जा रही है।