फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: प्रकाश पर्व मनाने के लिए चार नवंबर को पाकिस्तान जाएगा जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसजीपीसी में श्रद्धालुओं को वीजा लगे पासपोर्ट बांटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए एसजीपीसी की ओर से भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 1796 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुए हैं। यह जत्था चार नवंबर को एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय से पाकिस्तान के लिए रवाना किया जाएगा। इसके प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। इस दौरान शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने अपने वीजा लगे पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय से प्राप्त किए।
पासपोर्ट वितरित करने के अवसर पर एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि 1802 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन को भेजे गए थे जिनमें दूतावास ने 1796 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है। छह श्रद्धालुओं को दूतावास ने वीजा नहीं दिया। प्रताप सिंह ने कहा कि जत्थे की अगुआई एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरिंदर कौर कर रहे है। जत्थे के डिप्टी नेता सदस्य गुरमीत सिंह बूह होंगे। इस अवसर पर एसजीपीसी सुपरिंटेडेंट निशान सिंह, इंचार्ज यात्रा पलविंदर सिंह, राम सिंह भिंडर मौजूद थे।
विज्ञापन

-
तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हुआ नगर कीर्तन
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के तहत एसजीपीसी की ओर से गुरुद्वारा धोबड़ी साहिब असम से शुरू हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही नौवीं हंडाइया से अपने अगले पड़ाव तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के लिए रवाना हुआ। रवानगी के समय एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह सहित एसजीपीसी सदस्य व अन्य प्रमुख शख्सियतें मौजूद थी।
विज्ञापन

एडवोकेट धामी ने संगत को 21 नवंबर से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले शताब्दी समारोह में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर परमजीत सिंह, बल बीर सिंह, बूटा सिंह, बलदेव सिंह, दरबारा सिंह गुरु, कुलवंत सिंह कीतू, सतनाम सिंह राही, नाथ सिंह, जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह, गुरिंदर सिंह, प्रीतपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें