फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 60 साल का बुजुर्ग सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, एसएसपी कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेटा बोला- पिता की किडनी फेल, 10 महीने से बेड पर हैं, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


जालंधर।
जालंधर देहात पुलिस ने 60 साल के बुजुर्ग को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मामला जालंधर के गांव पतारा का है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग प्रेम कुमार के बेटे रोहित कुमार ने बताया कि उसके पिता की किडनी फेल है। 10 महीने से वह बेड पर हैं। उनके पिता को तीन दिन पहले देहात पुलिस ने उठा लिया और जेल में डाल दिया। रोहित कुमार ने कहा कि हमें पुलिस ने यह तक नहीं बताया कि पिता को क्यों और किस मामले में उठाया है। जब वह थाने गए तब जाकर बताया गया कि तुम्हारे पिता पर सामूहिक दुष्कर्म का पर्चा दिया गया है। जिस गाड़ी में युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है उस गाड़ी तो तुम्हारे पिता प्रेम कुमार चलाकर लाए थे। इसलिए उनको इस केस में नामजद किया गया है। रोहित ने दावा किया कि उसके पिता केवल साइकिल चलाना जानते हैं। पूरी उम्र उन्होंने साइकिल चलाकर और दिहाड़ी लगाई है। उनको स्कूटी तक चलाना नहीं आती, वह गाड़ी कैसे चला सकते हैं? एसएसपी विर्क का कहना है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें