फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाने वाले सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने और खाली प्लाट में बैठ कर फैक्टरी में लूट की योजना बनाने वाले सात आरोपियों को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को काकोवाल रोड फैक्ट्रियों में एक प्लाट में से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तेजधार हथियार के साथ साथ सरिए भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में काकोवाल रोड स्थित पीर कालोनी इलाके में रहने वाले साहिल, जगीरपुर रोड निवासी सुरजीत कालोनी निवासी मोहित कुमार, गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी रजत कुमार, जगीरपुरी माडल कालोनी निवासी विक्की, गोविंदा, गांव गौंसगढ़ निवासी जसवीर और कुलदीप नगर निवासी मनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते है और अभी भी काकोवाल रोड फैक्ट्रियों में खाली प्लाट के अंदर बैठ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ली गई। आरोपियों ने फरार होेने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लूट करते हैं। आज भी वह पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें