फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पहिया वाहन कंपन्नी की एजेंसी के मालिक के बैंक खाते से शातिर ठगों ने किए 23 लाख गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल में दो पहिया वाहनों की एजेंसी के मालिक के बैंक खाते से चोर ने उसका बेटा बनकर 23 लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिया और पैसे आते ही फरार हो गया।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो उक्त व्यापारी के पास किसी व्यक्ति ने कहा कि उसकी कंपनी से 10 दो पहिया वाहन खरीदने है। आप उसकी कोटेशन भेज दें। उक्त व्यापारी ने उक्त कोटेशन अपने लैटर पैड पर बताए नंबर पर भेज दी और उसके बाद उन्होंने डील पक्का करते हुए पेमेंट के लिए उसका बैंक खाते का नंबर मांगा। व्यापारी ने अपना बैंक खाते की डिटेल दे दी। लेकिन चोर ने उसको फोन करके कहा कि व्यापारी का बैंक खाता शो नहीं हो रहा। इसलिए वे बैंक मैनेजर का फोन नंबर दे दे ताकि वे खुद इस खाते की डिटेल लेकर पेमेंट कर दें। व्यापारी ने चोरों पर विश्वास कर उनको बैंक मैनेजर का नंबर दे दिया। नंबर लेते ही चोर ने बैंक मैनेजर को व्यापारी का बेटा बताकर पैसे की जरूरत बताते हुए 23 लाख रुपये उसके खाते में डालने को कहा। बैंक मैनेजर ने बिना जांच किए यह राशि उक्त फोन वाले व्यक्ति के अकाउंट में डाल दी। पैसे अकाउंट में आते ही चोर फरार हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी अंकुर गुप्ता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें