फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए लगाया पक्का मोर्चा

विज्ञापन
बरनाला में सिविल अस्पताल की मोर्चरी के समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरना देते किसान। - फोटो : BERNALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। भाकियू सिद्धूपूर ने खुदकुशी करने वाले युवा किसान सतवंत सिंह (25) के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी के समक्ष पक्का मोर्चा शुरू कर दिया है। मोर्चरी में रखे शव की देखरेख के लिए दिन रात का ठीकरी पहरा लगा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गांव जैमल सिंह वाला निवासी सतवंत सिंह ने दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से लौटकर 26 फरवरी को घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शव को सिविल अस्पताल बरनाला के मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के नेताओं ने मुआवजा मिलने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने एवं अंतिम संस्कार न करने का एलान किया है। भाकियू सिद्धूपूर के जिला प्रधान जसपाल सिंह कलाल माजरा व जिला उपप्रधान करनैल सिंह गांधी ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, कर्ज माफी व मुआवजा की मांग पूरी होने के बाद ही किसान के शव का पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें