फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बर्खास्त मुंशी पर केस प्रॉपर्टी के गबन का मामला दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 05:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। पंजाब पुलिस ने अपने एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर तीन के बर्खास्त हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह पर मालखाने से 1.66 लाख रुपये से अधिक की केस प्रॉपर्टी गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने मुख्य मुंशी के पद पर रहते हुए सरकारी नकदी का व्यक्तिगत इस्तेमाल किया। यह रकम साल 2018 में गैंबलिंग और लॉटरी कानून के तहत जब्त की गई थी। नियमों के अनुसार, इसे मालखाने में सुरक्षित रखा जाना अनिवार्य था। हाल ही में मालखाने का रिकॉर्ड खंगाला गया तो इतनी बड़ी राशि गायब मिली। थाना प्रभारी ने पूरे मामले से पुलिस आयुक्त को अवगत कराते हुए शिकायत भेजी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुई गहन जांच में बर्खास्त सिपाही पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद आरोपी मलकीत सिंह के खिलाफ बीती 27 अगस्त को धारा 409 (अमानत में खयानत) के तहत एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया। मलकीत सिंह को पहले ही गैर-कानूनी गतिविधियों के कारण विभाग द्वारा नौकरी से निकाला जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी के खिलाफ अदालत में सख्त पैरवी करके कानूनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें